Saturday, 24 September 2016

Sai Krupa Computers@9409688390

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhw6A4sayMO6NROoMTJT38n60zsI4bmi6yRwQtWJ_nrtdhrwImCTk4KzJdVRnEQDkKPg2mXOL_TQtGxRV59Jz_0YS71K4x674QwetWD21MGCsq4hapqUkvkK-HTcyoNgSDqEQmyXwCHQBj8/s1600/LOGO-2.jpg
All Types of Computer Repair, Laptop Repair, Printer Repair, Mother Board Repair, Conflicts Resolved, Hardware Upgrades, Internet Connection Setup, Virus, Adware & Spyware Removal, Network Setup, Maintenance Program Setup, CCTV Cameras Installation, etc.
All Types of Computer Solution
Please contact : +91-9409688390, +91-8128425990 |
SaiKrupa_Computers@yahoo.com,
Airport-Koba-Gandhinagar Highway, Gandhinagar (Gujarat)

http://saikrupacomputers.blogspot.in/
https://www.youtube.com/watch?v=2c7nguV9GT8

Tuesday, 13 September 2016

इंग्लिश सीखनी है तो ले इन Apps की मदद

आज कल हर किसी की कुछ ना कुछ कमजोरी जरूर होती है। और उनको हमें ही सुधारना चाहिए। इसी प्रकार बहुत सारे लोगों की इंग्लिश का ना आना भी कमजोरी हो सकती है। लेकिन उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि कोई भी काम बड़ा नहीं, हारा वही जो लडा नहीं। इसी प्रकार प्रयास को कम ना होने दें। सीखते रहिये। 

आज आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में बताने वाले है जिनसे आपको इंग्लिश सीखने में जरूर मदद मिलेगी।

इंग्लिश सीखनी है तो ले इन एप्स का सहारा

1. Duolingo app - जिस प्रकार हम हमारे सिखाने वाले को गुरु कहते हैं उसी प्रकार आप इसे इंगलिश एप गुरु भी कह सकते हैं। ये एप भारत में नया है। और ये आपको हिन्दी का प्रयोग करके इंग्लिश जरूर सीखा देगा।
आप इसे इंस्टॉल करके लॉगइन कर सकते हैं। इसमें ऑडियो का और विजुअल सीन का अच्छे से प्रयोग किया गया है। सीखने के लिए इसमें गेमिंग का इस्तेमाल किया गया है। जिस से आप जल्दी कैच कर सकोगे। इसमें आपको और एप की तरह ऐड नहीं दिखेंगे जिससे आप ध्यान पूरा सीखने पर लगेगा।
लेकिन इस एप को आप ऑफलाइन नहीं चला सकते। इससे इंग्लिश को सुधारने के लिए आपको नेट को चालू रखना होगा।
2. Hello English Learning app-आपको बता दे कि इस एप का नाम पहले कुछ और ही था बाद में इसकी प्रसिद्ध के कारण नाम को चेंज कर दिया गया। यह एक हिन्दुस्तानी एप है।
इसने इंग्लिश को इतने जबरदस्त तरीके से समझाया गया है कि किसी और ऐप में शायद ना मिले। आप अंग्रेजी सीखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हो। इसमें बहुत सारे टीचर आपको ऑनलाइन हेल्प करेंगे।
यह बेसिक लेवल को कवर करने के लिए सबसे अच्छा एप है। आप इसे बिना नेट के भी चला सकते हो।
3. Memrise app- यह ऐप आपको मोटीवेशन के जरिए से इंग्लिश सिखाती है। इसमें कार्टून कैरक्टर और हालीवुड कैरक्टर का इस्तेमाल करके इंग्लिश सिखायी जाती है।
यह आप बिल्कुल ही सरल तरीके से अंग्रेजी सिखाने का काम करती है। यह आपको मजेदार लेगी अगर आप इसे इस्तेमाल करोगे तो।
4. Hello Pal English Learning App-  अगर आप किसी और से बातें करते हुए सीखना चाहते हो तो आप इसे यूज करें। यह आपको चैटिंग के माध्यम से इंग्लिश सीख ने मे मदद करते है।
इसमें पहले ही पूंछ लिया जाता है कि कौन सी सीखनी है और  कौन सी भाषा आपको अच्छे तरीके से आती है। आप इसमें फेसबुक के जरिए भी शामिल हो सकते हो और सीधे भी। यह आपको लोगो से बात करना सिखायेगी की कैसे किसी से बात की जाती है। आपकी इंग्लिश की अटकलों को भी खत्म करेगी।
आप इसे डाइनलोड कर सकते हो और अपनी इंग्लिश को बेहतर बना सकते हो। गूगल स्टोर में बहुत और भी ऐसी एप्स है जिनसे आप अपनी इंग्लिश को प्रभावी बना सकते हो। 
 
 

आधार कार्ड मे फोन नम्बर कैसे update करें...

1. फोन नम्बर चेंज करने के लिए सबसे पहले आप आधार कार्ड की वेबसाइट पर जायें। लिंक- www.uidai.gov.in साइट पर जाने के बाद आपको आपका आधार लिखा हुआ मिलेगा। आपको वो खोलना है।

2. इसे खोलने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पर अगर आप ध्यान से देखोगे तो आपको आपके बायें हाथ की तरफ update your Aadhar data लिखा हुआ मिलेगा।

3. इसे ओपन करें और ओपन करने के बाद आपको नीचे अपडेट डाटा ऑनलाइन पे जाना होगा।

4. यह खोलने के बाद आपको Update के लिए To Submit your update/correction request online मिलेगा। इसे खोलने के बाद आपको log-in  with Aadhar पे टिक करना है और ये खुलने के बाद आपको उसे अपना आधार नम्बर डालना है। और text verification नम्बर डालना है। 
ये डालने के आपके पास पासवर्ड आयेगा जिसे otp कहते है।  

ये उस नम्बर पे भेजा जाता है जो आपने पहले नम्बर दिया था। अगर आपके पास वो नंबर नहीं है तो आपको इससे पहले  To submit your update/ correction request by post please  CLICK HERE to download the correction form ये डाउनलोड करके अपना फोन चेंज करने की रिक्वेस्ट कर सकते हो और अगर आपके पास वो नम्बर है तो उसपे एक मैसेज आयेगा वो आपको उसमें डालना है।

5. वो मैसेज वाला पासवर्ड डालने के बाद आपको log-in करना है। यहाँ पर आप अपनी भाषा को बदल सकते हो और फिर आपको सामने जितने भी option दिये है उनमें से जिसे भी चेंज या अपडेट करना है उसे टिक करके सबमिट पर क्लिक करें। अब यहां आपको फोन नम्बर चेंज करना है तो फोन नम्बर को टिक करें और सबमिट करें।

6. यहाँ ये होने के बाद आपको चेंज करने का फार्म मिलेगा। आप उसमें जो भी माँग गया है उसे भर दें।  ये पूरा होने के बाद आप दोबारा से जरूर चेक कर ले कहीं कोई गलती तो नही है ना। इसके बाद आप submit update request के बटन को प्रैस कर दे।

7. ये करने के बाद process कर दे और आपसे मांगे गये दस्तावेज को अपलोड कर दे। ध्यान रहे की सारे दस्तावेज self attested होने चाहिए। इसके बाद दोबारा से submit पर क्लिक करके उसे पूरा करें।

लो जी अब आपका आधार फोन नम्बर चेंज की रिक्वेस्ट डल गयी है आप 10-15 दिन में दोबारा चैक कर सकते हो। चेंज होने पर उसे प्रिन्ट कर सकते हो। चैक करने के लिए submit करते समय आपको एक Update Request Number मिलेगा उससे आप चैक कर सकते हो।

आशा करतें है की गई जानकारी आपको समझ आयी होगी। धन्यवाद


जानिये व्हाट्सएप्प पर टेक्स्ट स्टाइल और टेक्स्ट साइज बदलने का तरीका...

http://saikrupacomputers.blogspot.in/
व्हाट्सएप्प एंड्राइड प्ले स्टोर का फेसबुक के बाद दूसरा सबसे बहुचर्चित एप्प है, और भात में यह एप्प अव्वल नंबर पर है। ऐसे में नए-नए फीचर्स देना और एड-फ्री रहना व्हाट्सएप्प की खासियत बन चूका है।

ऊपर दिख रही तस्वीर में आपने देखा कि कैसे नए-नए टेक्स्ट स्टाइल का व्हाट्सएप्प में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन हम यह आपको बताएंगे कि ये कैसे करना है।

सबसे पहले आपके फोन में व्हाट्सएप्प का होना बहुत जरुरी है, ताकि ये ट्रिक्स आप आजम सकें।
http://saikrupacomputers.blogspot.in/

सबसे पहले आप फॉण्ट साइज बदलने का तरीका जान लें।


  • इसके लिए आपको अपना व्हाट्सएप्प ओपन करना है।
  • फिर सेटिंग>>चैट सेटिंग>>फॉण्ट साइज पर जाना है।
  • अब आप अपने पसंदीदा फॉण्ट के आकार को चुन सकतें हैं।


भिन्न भिन्न टेक्स्ट स्टाइल का प्रयोग कैसे करें?
http://saikrupacomputers.blogspot.in/
अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे भिन्न-भिन्न तरह के टेक्स्ट स्टाइल का इस्तेमाल किया जाये। मुख्यतः अभी सिर्फ 3 तरह के ही विकल्प मौजूद हैं, जो हैं-

1. बोल्डस्टाइल 

आप अपने लिखे हुए शब्द/वाक्य के आगे और पीछे * लगा के इसे बोल्ड में बदल सकतें हैं।
जैसे: *धीरज* के बाद धीरज बन जाता है।

2. इटैलिकस्टाइल 

आप अपने लिखे हुए शब्द/वाक्य के आगे और पीछे _ लगा के इसे इटैलिक में बदल सकतें हैं।
जैसे: _Dheeraj_ के बाद Dheeraj बन जाता है।

3. स्ट्राइक थ्रू स्टाइल

http://saikrupacomputers.blogspot.in/
आप अपने लिखे हुए शब्द/वाक्य के आगे और पीछे ~ लगा के इसे स्ट्राइक थ्रू में बदल सकतें हैं।
जैसे: ~धीरज~ के बाद धीरज बन जाता है।

आशा करता हूँ की यह लेख आपको रोचक लगा होगा और इस ट्रिक को आप रोजाना आजमाएंगे।