Thursday, 24 December 2015

शाओमी का आने वाला स्मार्टफोन Mi 5 ऐसा दिखेगा?

शाओमी के अपकमिंग फोन Mi 5 के बारे में अब तक सामने आई जानकारी के आधार पर चीन की एक साइट ने एक तस्वीर पब्लिश की है। Mi 5 की इस तस्वीर को फोन के डिजाइन को लेकर अब तक सामने आई जानकारी और तस्वीरों के आधार पर तैयार किया गया है।

http://saikrupacomputers.blogspot.in/?m=1

इस तस्वीर में दिखाए गए स्मार्टफोन में सामने एक बेहद छोटा होम बटन दिख रहा है, जिसे फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए लगाया गया है। इन तस्वीरों के सोर्स Zaeke.com के मुताबिक MI 5 में दुनिया का सबसे छोटा और सबसे तेज सेंसर लगा होगा। इसकी पूरी बॉडी मेटल फ्रेम की होगी। फ्रंट में 2.5D ग्लास लगा होगा और बैक में 3D ग्लास। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें यूएसबी टाइप-C पोर्ट होगा।

बताया जा रहा है कि Mi 5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट लगा होगा। इसमें 5.2 इंच की टचस्क्रीन होगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080p होगा। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल होगा और फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल। खबर है कि यह ड्यूल सिम डिवाइस होगा, जिसकी बैटरी 3,600 mAh होगी। यह ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित MIUI7 पर रन करेगा।

इसके 2 वैरिएंट्स में आने की उम्मीद जताई जा रही है। एक 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वैरिएंट होगा, जिसके लिए 1,999 युआन (करीब 20 हजार रुपये) चुकाने होंगे। दूसरे वैरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमरी होगी। इसकी कीमत 2,299 युआन (करीब 23 हजार रुपये) होगी।

http://saikrupacomputers.blogspot.in/?m=1

No comments:

Post a Comment